What is the History of Computer? history of computer essay on history of computer history of computer science What is the History of Computer? introduction to history of computer What is the History of Computer? History of Computer
कंप्यूटर क्या है ?(What is a Computer)?
Computer एक electronic Device है , जो user द्वारा input किये गए data में प्रक्रिया करके सूचनाओ को output यानी Result के रूप में प्रदान करता है | यह बहुत ही तीब्र गति से काम करता है | यह कोई गलती नहीं करता है | इसकी क्षमता सीमित रहती है | कंप्यूटर को कृत्रिम बुद्धि की संज्ञा दी गई है | इसकी स्मरण शक्ति मनुष्य की तुलना में अधिक होती है |
कंप्यूटर का विकास (Development of Computer)
कंप्यूटर यह एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही हमारे मन में सिखने की अनुभूति होती है | कंप्यूटर एक ऐसी मानव निर्मित मशीन है | जिसने हमारे काम करने, रहने, खेलने इत्यादि सभी तरीके में परिवर्तन कर दिया है | इसने हमारे जीवन को किसी-न-किसी रूप में हर पहलू को छुआ है | यह अविश्वसनीय आविष्कार ही कंप्यूटर है |आज डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर के बिना लगभग बहुत काम असंभव है |पहले कुछ दशकों से इसने हमारे समाज के रहन-सहन काम करने के तरीके को बदल डाला है | यह लकड़ी के अबैकस से सुरु होकर नवीनतम उच्च गति माइक्रोप्रोसेसर में परिवर्तित हो गया है |

कंप्यूटर का इतिहास क्या है (History of computer)
1. अबैकस (abacus) : प्राचीन कल यानि 1000 साल पहले कोई भी चीज को गणना के लिए अबैकस का उपयोग किया जाता था | अबैकस एक यंत्र है जिसका उपयोग आंकिक गड़ना (Arithmetic calculation) के लिए किया जाता है | गड़ना तारों में पिरोये मोतियों के द्वारा किया जाता है | इसका अविष्कार चीन में हुआ था |
2. पास्कल कैलकुलेटर (Pascal Calculator) या पास्कलाइन (Pascaline) : प्रथम गणना मशीन (Mechanical Calculator ) का निर्माण सन 1645 में फ्रांस के गणितज्ञ ब्लेज पास्कल (blaise Pascal) के द्वारा किया गया था | उस कैलकुलेटर में इंटर लौकिंग गियर्स (Inter Locking gears) का उपयोग किया गया था , जो 0 से 9 संख्या को दर्शाता था |यह केवल जोड़ या घटाव करने सक्षम था | अतः इसे (Adding Machine) भी कहा गया |
3. एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) : सन 1801 में जोसफ मेरी जैक्वार्ड ने एक स्वचालित इंजन बुनाई (Automated weaving loom) का निर्माण किया | इसमें धातु के प्लेट को छेड़ कर पांच किया गया था | ताकि कपडा को अच्छे से बन सके | और परिणाम भी अच्छा निकला अच्छे से बुनाई होने लगा |
सन 1820 में चार्ल्स बैबेज ने डिफ़रेंश इंजन (Deference Engine) का अविष्कार किया | तथा बाद में एनालिटिकल इंजन बनाया | चार्ल्स के कांसेप्ट का उपयोग कर पहला कंप्यूटर प्रोटोटाइप का निर्माण किया गया | हालाँकि दस साल मेहनत के बाद पूणतः सफल नहीं हुआ |
4. हरमैन हौलार्थ और पांच कार्ड (Herman Hollerth and Punch Cards) : सन 1890 में हौलर्थ ने पंच कार्ड का निर्माण किया | जो आज के कंप्यूटर के कार्ड के तरह था | हैलर्थ ने 80 कॉलम कोड और सेंसस टेबुलेटिंग मशीन का भी निर्माण किया |
5. प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर – ENIAC ( First electronic computer) : सन् 1942 में एच आइकन ने एक कंप्यूटर का आविष्कार किया | सन 1946 में ENIAC (Electronic Numerical Integrated and Calculator ) का निर्माण हुआ | जो पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक था | इसका निर्माण J. Presper Eckert और Johan Muckly ने किया था |
6. स्टोर्ड प्रोग्राम कॉन्सेप्ट – EDSAC( Stored Program Concept-EDSAC) : स्टोर्ड प्रोग्राम कॉन्सेप्ट अनुसार प्रचालन निर्देश (Operating instructions) और आंकड़ा (Data) जिनका प्रोसेसिंग में उपयोग हो रहा है उसे कंप्यूटर में स्टोर्ड होना चाहिए | और आवश्य्कता अनुसार प्रोग्राम का क्रियानवयन के समय रूपांतरित होना चाहिए |
7. युनिभाैक-| (UNIVAC-| ) इसे Universal Automatic Computer भी कहते है | सन 1951 में प्रथम कंप्यूटर था जो व्यापार के लिए उपलब्ध था |
कम्पुयटर पीढ़ी (Computer Generation)
कंप्यूटर का विभिन्न पीढ़ियों का बनाने का उदेस्य छोटा, तेज, विश्वासी और सस्ता बनाना रहा है |
प्रथम पीढ़ी के अनुसार (First Generation Computer – 1942-1955)
युनिभैक | पहला व्यावसायिक कंप्यूटर था | इसको बनाने का उद्देश्य फौजी और वैज्ञानिक का उपयोग के लिए बनाया गया था | इसमें निर्वात ट्यूब (Vacuum Tubes) का प्रयोग किया गया था | ये बहुत ही ज्यादा ऊष्मा उत्पन्न करता था साथ आकर में भी बहुत बड़ा था | इसमें जितना भी सुचना या निर्देश कंप्यूटर में संग्रहित होता था वो 0 या 1 के रूप में होता था | संग्रहण के लिए इसमें पंच कार्ड का उपयोग हुआ था |
मुख्य विशेषताएं (Main characteristics)
1. इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में निर्वात ट्यूब उपयोग |
2. प्राइमरी इंटरनल स्टोरेज के रूप में मैगनेटिक ड्रम का उपयोग |
3. ताप नियंत्रण में सुविधा |
4. उपयोग – पेरौल प्रोसेसिंग और रिकॉर्ड रखने के लिए |
दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (Second Generation Computer – 1955-1964)
दूसरी पीढ़ी कंप्यूटर में निर्वात ट्यूब की जगह एक छोटा हलके ट्रांजिस्टर (Transistor) का प्रयोग हुआ |कंप्यूटर में आंकड़ों (Data) को निरूपित करने के लिए मैगनेटिक कोर का उपयोग किया गया | आंकड़ों को संग्रहित करने के लिए मैगनेटिक डिस्क का उपयोग किया गया | मैगनेटिक डिस्क पर आयरन की परत होती थी | इसकी गति और संग्रहण क्षमता भी तेज था | तब से व्यवसाय और उद्योग जगत में कंप्यूटर का उपयोग होने लगा |
मुख्य विशेषताएं (Main characteristics)
1. ट्रांजिस्टर का उपयोग आरंभ |
2. प्राइमरी इंटरनल स्टोरेज के रूप में चुंबकीय कोर का उपयोग हुआ |
3. तीव्र इनपुट-आउटपुट |
4. आकर और ताप में कमी , तीव्र और विश्वसनीय |
5. उच्च स्तरीय भाषा (कोबोल, फॉरट्रान )
तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (Third Generation Computer – 1965-1974)
कंप्यूटर की दुनिया में निरंतर विकास होने से कंप्यूटर की आकर में कमी तथा तेजी से कार्य करने की क्षमता बाद गया | तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर के जगह इंटीग्रेटेड सर्किट ( Integrated Circuit-I.C ) का प्रयोग किया गया | जो जे. ऐस. किल्वी (J.S Kilbi) के द्वारा विकास किया गया | RAM (Random Access Memory) का प्रयोग होने से मैग्नेटिक टेप तथा संग्रहण क्षमता में वृद्धि होगी | लोगों द्वारा प्रयुक्त कंप्यूटर में टाइप शेयरिंग का विकास हुआ,जिसके द्वारा एक से अधिक यूजर एकसाथ कंप्यूटर के संसाधन का उपयोग कर सकते है |
मुख्य विशेषताएं (Main characteristics)
1. इंटीग्रेटेड चिप का उपयोग |
2. चुंबकीय कोर और सॉलिड स्टेट मुख्य भंडार के रूप में उपयोग |
3. तीव्र , छोटे विश्वसनीय |
4. रिमोट प्रोसेसिंग और टाइम शेयरिंग सिस्टम , मल्टी प्रोगरामिंग |
5. इनपुट-आउटपुट को नियंत्रित करने के लिए सॉफ्टवेयर उपलब्ध |
चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर (fourth Generation Computer – 1975-1989)
चौथी पीढ़ी में मइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor) की शुरुआत हुई | जिसमे हजारो आइसी एक एकल चिप पर निर्मित की जा सकती थी | जिससे कंप्यूटर के आकर में कमी तथा क्षमता में बृद्धि हुआ | लगभग 5000 ट्रांसिस्टर को एक साथ जोड़कर large scale Integration (LSI) का निर्माण किया गया और समय के साथ ऐसी LSI का विस्तार Very Large Scale Integration (VLSI) के रूप में कर दिया गया | पहला माइक्रोचिप क 1971 में इन्टेल कारपोरेसन ने Intel-4004 तैयार किया | इस छोटे से चिप को मइक्रोप्रोसेसर कहा जाने लगा | इस पीढ़ी के कंप्यूटर में Storage Device को कंप्यूटर में ही समाहित कर दिया गया | जिससे कंप्यूटर का आकर में कमी हो गया जिस कारन Personal Computer घर-घर तक पहुंच पाया | इस पीढ़ी में समय के बटवारे (Time Sharing) की अवधारणा , वास्तविक समय प्रसंस्करण (Real Time Network) , (Distributed Operating System) का इस्तेमाल किया गया था | इस पीढ़ी में नयी उच्च स्तरीय प्रोगरामिंग भाषाओ (High Level Language ) के रूप में C , C++ , DBASE (डेटाबेस ) का इस्तेमाल किया गया |
चौथी पीढ़ी में निर्माण कंप्यूटर CRAY | , CRAY || , APPLE || , VAX – 9000 था |
मुख्य विशेषताएं ( Main characteristics)
1. इसमें (VLSI) का तकनीक हुआ |
2. इस पीढ़ी के कंप्यूटर सस्ते हो चुके थे |
3. Personal Computer का दौर आया और पहली , दूसरी और तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर से इसका आकर छोटा था |
4. इसमें अधिक मेमोरी क्षमता थी |
5. Computer के विभिन्न नेटवर्क का विकास हुआ |
पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर (Fifth Generation Computer – 1989- up till now )
पांचवी पीढ़ी के रूप में , एक नई तकनीक उभर कर आई जिसे Ultra Large Scale Integration (ULSI) कहा जाता है | जिसके अंतरगर्त मइक्रोप्रोसेसर चिप में दस लाख तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को शामिल किया जा सकता था | इस पीढ़ी में कृत्रिम वृद्धि (Artificial , Intelligence) की अवधारणा , वौइस् रिक्गनिशन , मोबाइल संचार , सेटेलाइट संचार , सिग्नल डाटा प्रोसेसिंग को आरम्भ किया गया | उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओ में JAVA, VB और .NET की शुरुआत इस पीढ़ी से हुई | आज के कंप्यूटर इतने उन्नत है की वे हर विसिष्ट क्षेत्र,मूल रूप से एकाउंटिंग , इंजीनियरिंग , भवन निर्माण , अंतरिक्ष तथा दूसरे प्रकार के शोध कार्य में उपयोग किये जा रहे है | इस पीढ़ी के कंप्यूटर के आकर को प्रतिदिन धताया जा रहा है ताकि हम कंप्यूटर को घडी के आकर में भी देख सकते है | पांचवी पीढ़ी में निर्माण कंप्यूटर IBM, Note book , Poram, Pentium |
मुख्य विशेषताएं (Main characteristics)
1. पांचवी पीढ़ी में Internet, Email, तथा WWW का विकाश हुआ |
2. आकार में बहुत छोटा , तीव्र तथा उपयोग में आसान प्लग और प्ले |
3. इंटरनेट मल्टीमीडिया का उपयोग करने में |
4. ऐसी जनरेशन में Supercomputer का विकास हुआ |
2 thoughts on “What is the History of Computer? कंप्यूटर का इतिहास क्या है?”